वाराणसी/संसद वाणी
पूर्व सांसद व केराकत विधायक तूफानी सरोज ने कहाकि पार्टी के रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं। उनके दिन रात के मेहनत से ही राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बनी है। कार्यकर्ताओ का सम्मान करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
उक्त बातें रविवार को जंगी महाविद्यालय असबरनपुर के प्रांगण में आयोजित सक्रिय कार्यकर्ताओ के स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहाकि आजादी के 70 दशक बीत जाने के बाद भी दलित और पिछड़ा वर्ग न्याय और विकास के लिए आज भी संघर्ष कर रहा है। हमने स्व0 नेता जी के सिंद्धातों पर चलने का जो संकल्प लिया है उसे आजीवन पूरा करने का प्रयास करूँगा और सामन्तवादी व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहेंगे। आज आरक्षण की व्यवस्था को खत्म करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। लड़ाई हमने समाज के लिए लड़ा। वह भी कार्यकर्ताओं के बल पर। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह बहकावे में न आये और पार्टी के नीतियों और भाजपा के राष्ट्र विरोधी नीतिओ को जन जन तक पहुचाने का आह्वान किया। इस दौरान सात सौ सक्रिय कार्यकर्ताओ को शाल पहनाकर सम्मानित किया गया। संचालन अध्यक्षता व धन्यवाद ज्ञापन दिया।
इस दौरान स्वागत समारोह को पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कैलाश यादव,पूनम मौर्य, नीरज पहलवान, संजय राजभर, कमलेश पटेल, मनोज यादव, ग्राम प्रधान रामजग पटेल , गफ्फार खा समेत अनेक लोग रहे।
कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़, सम्मान अधिकार– तूफानी सरोज

- Advertisement -