वाराणसी/संसद वाणी
संवाददाता:-महेश यादव
मंत्री रविंद्र जायसवाल ने मजदूरों के परिजनों को 2-2 लाख के चेक उपलब्ध कराएं
मृतकों के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च सरकार उठायेगी-रविन्द्र जायसवाल
उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल गत दिवस नई बस्ती पांडेयपुर में मकान बनाते समय दीवाल गिरने से दो मजदूरों के हुए दुर्भाग्यपूर्ण आकस्मिक मौत होने पर दुख व्यक्त करते हुए बुधवार को मृतकों के परिजनों को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 2-2 लाख धनराशि का चेक उपलब्ध कराये। उन्होंने स्व0 दीपक जायसवाल की पत्नी बेबी जायसवाल व स्व0 छोटे लाल की पत्नी रानी देवी को चेक उपलब्ध कराते हुए कहा कि उनके बच्चो की पढ़ाई-लिखाई का खर्च सरकार उठायेगी।
बताते चलें कि गत 18 जनवरी को नई बस्ती पांडेयपुर में मकान बनाते समय दीवाल गिरने से इन दो लोगो की दबने से आकस्मिक मौत हो गयी थी। मंत्री रविंद्र जायसवाल मजदूरों की आकस्मिक मृत्यु की सूचना पर उनके घर पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए व परिवारीजनों को ढांढस बधाते हुए आर्थिक मदद का भरोसा दिया था। उनके द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मृतक मजदूरों के परिवारजनों को आर्थिक मदद दिये जाने के अनुरोध के क्रम में आज 2-2 लाख धनराशि का चेक स्व0 दीपक जायसवाल की पत्नी बेबी जायसवाल व स्व0 छोटे लाल की पत्नी रानी देवी को वितरित किए। साथ ही बच्चो की पढ़ाई लिखाई का खर्च सरकार उठायेगी।