गाज़ीपुर/संसद वाणी
समाजसेवी स्व0 रमाकांत दुबे की द्वितीय पुण्यतिथि ब्राह्मणपुरा में मनाई गई। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
स्वर्गीय रमाकांत दुबे पीडब्लूडी विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। सेवाकाल में समय निकालकर विभिन्न तरह के सामाजिक कार्यों में लगे रहते थे।गांव के सार्वजनिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रणेता रहे, रमाकांत दुबे अंतर्मन से बड़े ही सरल स्वभाव के थे। इनका देहावसान 65 वर्ष की आयु में 16 जनवरी 2021 में हुआ।

पुण्यतिथि कार्यक्रम पर इनके पुत्र पवन दुबे, सपन दुबे, पत्नी बिंदा देवी एवं समस्त परिवार द्वारा गरीब व असहायों में गर्म कपड़ा वितरित किया गया। इस मौके पर संगठन कर संरक्षक वेद प्रकाश तिवारी,संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ देवेश सिंह, सुरेश लाल श्रीवास्तव, नीतीश दुबे, प्रदेश अध्यक्ष अमितेश मिश्र, रामबचन यादव, छत्रपति दुबे, सतीश दुबे, सूर्यकुमार दुबे, अजय सिंह, दुर्गेश सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, मुरलीधर दुबे, बंसी राम, अवनींद्र मिश्रा, दीपक दुबे, मनमेंद्र दुबे, धारी, छोटू, करियप्पा, बब्बू समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।