10.1 C
Munich
Sunday, April 2, 2023

सप्लाई क्लर्क वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश स्तर की बैठक का आयोजन

Must read

संसद वाणी/वाराणसी

विश्वनाथ प्रताप सिंह

आज दिनांक 11 फरवरी 2023 को दी गई पूर्व सूचना के अनुसार सप्लाई क्लर्क वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश स्तर की बैठक वाराणसी में श्याम सुंदर वर्मा लिपिक जनपद चंदौली की अध्यक्षता में की गई जिसमें प्रदेश भर के विभिन्न जनपदों से आए हुए 125 से अधिक आपूर्ति लिपिको द्वारा भाग लिया गया।प्रदेश स्तर पर पूर्व से कार्यरत कार्यकारिणी के 2 वर्ष से अधिक कार्यकाल हो जाने के कारण नवीन कार्यकारिणी के गठन किए जाने हेतु बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा मांग की गई ।चुनाव अधिकारी की उपस्थिति में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए संजीव कुमार लिपिक जनपद बदायूं एवं उपाध्यक्ष के पद पर राकेश सिंह लिपिक जनपद श्रावस्ती एवं महामंत्री के पद पर विपिन कुमार लिपिक जनपद गाजीपुर तथा रामजीत यादव को प्रदेश कोषाध्यक्ष के पद पर सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से चयन किया गया जिसे निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचित घोषित किया गया। बैठक में 1 -आपूर्ति लिपिको के अल्प वेतनभोगी होने के कारण गृह जनपद स्थानांतरण/तैनाती हेतु उच्चाधिकारियों से अनुरोध करने का निर्णय किया गया।
2 – आपूर्ति लिपिक के अल्प वेतनभोगी होने के दृष्टिगत उनका ग्रेड पे 2400 करने के लिए मांग की गई।
3 – खाद्य एवं रसद विभाग के आपूर्ति लिपिकों का लगभग 6 वर्षों से वांछित डीपीसी की बैठक तत्काल कराते हुए पूर्ति निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए जाने हेतु मांग रखी गई। 4 – 1993 से पूर्व की भांति लिपिक से पूर्ति निरीक्षक पद पर पदोन्नति का कोटा 50% करने की मांग की गई
5 – आपूर्ति लिपिक का पद सहायक पूर्ति निरीक्षक किए जाने की मांग की गई।६- जब तक पूर्ति निरीक्षक के पद पर आपूर्ति लिपिकों की पदोन्नति नहीं हो जाती तब तक जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट एवं विकास विभाग की भांति जिला पूर्ति कार्यालय में वरिष्ठ सहायक/प्रशासनिक अधिकारी/वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत किए जाने की मांग की गई।
अंत में बैठक सधन्यवाद समाप्त की गई।

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest article