वाराणसी/संसद वाणी
राष्ट्रीय समता पार्टी के संस्थापक शशिप्रताप सिंह ने बयानजारी कर बताया कि चक्रवर्ती सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहलदेव जी की 113 वी जयंती समारोह 26 जनवरी2023 को धूमधाम से भरलाई शिवपुर पार्टी कार्यालय पर मनाएगी।
शशिप्रताप सिंह ने बताया कि महाराजा सुहेलदेव जी हिन्दू राष्ट्र रक्षक के प्रतीक है जिनका देश के लिये बहुत बड़ा योगदान रहा है उनको कभी भुलाया नही जा सकता जिन्होंने राजाओं का संघ बनाकर 10 सदी में आताताइ आक्रांताओं को देश से बाहर किया था 121 वर्ष तक किसी आक्रांताओं की हिम्मत नही हुई हिंदुस्तान के तरफ मुंह करने की। राजा सुहेलदेव जी के मार्ग पर देश चलकर आज आगे बढ़ रहा है जब जब देश पर किसी दूसरे देश द्वारा आरजकता फैलाने की बात आती है तब तब महाराजा सुहेलदेव याद किये जाते है उनका पराक्रम को याद देश के लोग करते है। राष्ट्ररक्षक महाराजा सुहेलदेव जी को देश का प्रतीक मानकर ही सम्मान करना चाहिये कुछ छोटी पार्टिया उनको अपना मोहरा बनाकर राजनैतिक रोटी सेकने में ही अपनी उपलब्धि समझते है जिनको जनता अब नकार रही है।