आयर में पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव को दी गई श्रद्धांजलि
चोलापुर/संसद वाणी
आयर गांव में भारतीय पशुपालक संघ द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। शरद यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। सभा में भारतीय पशु पालक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बहादुर यादव ने कहा कि शरद यादव पिछड़ी शोषित समाज की राजनीति के रीढ़ थे। उनके संघर्ष एवं सादगी भरी जीवन स्वार्थ से परे होकर सामाजिक उत्थान का कड़ी बनी श्रद्धांजलि सभा में दयाराम मास्टर,ओम प्रकाश यादव संदीप कुमार,संजय यादव,दिनेश यादव,आरडी यादव, श्याम बली पटेल,वीरेंद्र यादव ने विचार व्यक्त किए संचालन सर्वेश यादव ने किया।
पिछड़ी व शोषित समाज के राजनीति के रीढ़ थे शरद यादव

- Advertisement -