सारनाथ पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
वाराणसी/ संसद वाणी
पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में डीसीपी वरुणा जोन आरती सिंह के निर्देशन में एसीपी सारनाथ अमित श्रीवात्सव के कुशल नेतृत्व में पास्को एक्ट से संबंधित अभियुक्त विवेक कुमार मौर्य पुत्र अरविंद कुमार मौर्य निवासी सा06/87 क अकथा सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी को चंद्रा रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया विवेक कुमार मौर्य द्वारा शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने वह पीड़िता के माता-पिता ,भाई -चाचा से मारपीट गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में पीड़िता ने सारनाथ थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था।