पिंडरा/संसद वाणी
नेहरू युवा केंद्र वाराणसी व युवा कार्य और खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन परसरा में हुआ। जिसमें 16 टीमों ने भाग लिया। अंतिम दिन सोमवार को हुये खेल में, जिसमें रतनपुर प्रथम स्थान और खरावन द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि जिला युवा अधिकारी निखिल गुप्ता और नेहरू युवा मंडल परसरा अध्यक्ष राहुल देव यादव रहे। संचालक शंभूलाल श्रीवास्तव तथा पुरस्कार वितरण डा0 रामजीत यादव, डॉ0 वीरेंद्र विश्वकर्मा, इंद्रजीत यादव, प्रदीप यादव , अखिलेश वर्मा, रामचंद्र प्रजापति एवं मंडल अध्यक्ष द्वारा किया गया।
वालीबाल प्रतियोगिता में रतनपुर रहा प्रथम

- Advertisement -