10.1 C
Munich
Sunday, April 2, 2023

मार्कण्डेय महादेव मंदिर धाम कैथी के पुजारी नितेश गोस्वामी ने बताया क्यो मनाया जाता है महाशिवरात्रि का पर्व

Must read

चौबेपुर/संसद वाणी

संवाददाता:- विश्वनाथ प्रताप सिंह

महाशिवरात्रि का व्रत विशेष फलों को प्रदान करने वाला होता है महादेव की कृपा और वरदान अवश्य मिलता है मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है मार्कण्डेय महादेव मंदिर धाम कैथी वाराणसी के पुजारी नितेश गोस्वामी का कहना है की महाशिवरात्रि भारतीयों का एक प्रमुख त्यौहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। माघ फागुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव व पत्नी पार्वती की पूजा होती हैं। यह पूजा व्रत रखने के दौरान की जाती है। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है| भारत सहित पूरी दुनिया में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है।

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest article