रामेश्वर/संसद वाणी
संवाददाता:-विश्वनाथ प्रताप सिंह
स्वच्छ और सुंदर वातावरण के लिए पेड़ पौधों का होना अति आवश्यक है,लेकिन आज तेज गति से हो रहे विकास के नाम पर पौधों का कटान तेजी से हो रहा है। जिसका परिणाम मानव सहित जलवायु पर असर दिखना शुरू है। तरह तरह की बीमारियों से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। आज पर्यावरण को बचाने की जरूरत है जिसमे जन – जन की भागीदारी आवश्यक है।इसके मद्देनजर आज अमृत सरोवर चौखन्डी में नमो नमः सेवा दल अध्यक्ष रंजीत तिवारी के नेतृत्व में पौधों का रोपण कर युवाओं के उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया।उन्होंने कहा हम सभी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए एक एक पौध का रोपण कर उनका संरक्षण करना चाहिए,जिससे आने वाले पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण मिल सके।कार्यक्रम में पर्यावरण व जल संरक्षण प्रेमी मनीष पटेल,बीडीसी विशाल गुप्ता, देवेंद्र पटेल,अनुराग,सुनील,छोटू तिवारी,शिवम,धीरज तिवारी,मोनू,आर्यन,कौशल शामिल रहे।