आजमगढ़/संसद वाणी
संवाददाता:-राकेश वर्मा
आजमगढ़ के दीवानी न्यायालय के हाल ऑफ जस्टिस में उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को हो रहा है। इस दौरान सुबह दस बजे से शाम 4 बजे तक वादों के निस्तारण की कार्रवाई की जा रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज व आजमगढ़ के प्रशासनिक न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी रहे। उनके दीवानी कोर्ट परिसर में आगमन पर उनको गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया। मुख्य अतिथि ने अलग जस्टिस में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलन कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायालय परिसर में काफी गहमागहमी दिखाई दी। वही उम्मीद है कि लगभग एक लाख मामले आज यहां पर पेश होंगे जिसमें फौजदारी वाद, सिविल वाद, बैंकों के एनपीए के मामले, वाहनों के चालान, कलेक्ट्रेट संबंधित मामले जैसे दर्जनों मामले यहां पर आज पेश किए जाएंगे। वही सबसे खास बात यह भी है कि दिन में 1 बजे 50 जोड़े जो एक दूसरे से बिछड़ कर रहे थे। उनको न्यायालय की पहल पर एक बार फिर से जोड़ने की कवायद की गई है। मुख्य अतिथि की मौजूदगी में यह सभी 50 जोड़े एक बार फिर से साथ साथ रहने को लेकर यहां से रुखसत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान जिला जज संजीव शुक्ला, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एडीजे सौरभ सक्सेना, राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी एडीजे ओमप्रकाश वर्मा तृतीय रहे।
