संसद वाणी/गाजीपुर।
समाजवादी चेतना के शिखर पुरुष कर्मवीर सत्यदेव सिंह की पांचवी पुण्यतिथि सत्यदेव ग्रुप ऑफ कालेजेज के कैम्पस में 28 दिसंबर को मनाया जायेगा। इस संदर्भ में सत्यदेव ग्रुप ऑफ कालेजेज के सीएमडी प्रो. डॉ. आनंद सिंह, चेयरमैन डॉ. सानंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, अमर शहीदो के परिजनो का सम्मान, लोक सम्मान और भारतीय ज्ञान, परंपरा एवं नई शिक्षा नीति 2020 के विषय पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई है। इसके बाद असहाय निर्बल में कंबल का वितरण भी होगा। विदित हो कि कर्मवीर सत्यदेव सिंह का जन्म किसान परिवार में 22 अप्रैल 1929 को हुआ और उनकी मृत्यु 28 दिसंबर 2017 को हुई थी। कर्मवीर सत्यदेव सिंह के जीवन पर महात्मा गांधी, डॉ. राममनोहर लोहिया और चंद्रशेखर के कार्यशैली का प्रभाव पड़ा था। महात्मा गांधी से उन्होने अपने जीवन आदर्श लिया, डॉ. राममनोहर लोहिया से जीने और सोचने की शक्ति और चंद्रशेखर जी से साहस लिया, जिसके बल पर उन्होने राजनैतिक और शिक्षा जगत में अपनी अमिट पहचान बनाई। निर्धन दलितों के प्रति मन में संवेदना एवं ताउम्र जीवन में कर्तव्यों एवं समाज के प्रति दायित्व बोध से परिपूर्ण बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी स्व. सत्यदेव सिंह का परम लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का प्रकाश फैलाना उनके जीवन का चरम लक्ष्य था। जिसका प्रतिफल था कि डा. राममनोहर लोहिया डिग्री कालेज अध्यात्म पुरा सागापाली, सत्यदेव इन्स्टीट्यूट आफ टेक्नालॉजी बोरसिया,,गांधीपुरम सत्यदेव डिग्री कालेज बोरसिया, सत्यदेव इंस्टीट्यूट आफ टीचर्स ट्रेनिंग बोरसिया, सत्यदेव कालेज आफ फार्मेसी बोरसिया गांधिपुरम, सत्यदेव इण्टर नेशनल स्कूल गाजीपुर शिक्षा के देवालय जीवंत मरणोपरांत कीर्ति है।जो कर्मवीर को अमरत्व प्रदान करते हैं।