9.4 C
Munich
Thursday, June 8, 2023

जननायक कर्पूरी ठाकुर की 99 वीं जयंती धूमधाम संपन्न

Must read

आजमगढ़/संसद वाणी

संवाददाता:-राकेश वर्मा

राष्ट्रीय नाई महासभा के तत्वाधान में रिक्शा स्टैंड कलेक्ट्री कचहरी में नाई समाज के मसीहा व पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 99 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नाई समाज के मंडल महाचौधरी बगेदू शर्मा व संचालन जिलाध्यक्ष रमेश शर्मा ने किया। सर्वप्रथम नाई समाज के लोगों ने स्व० कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए नाई समाज युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश शर्मा “एडवोकेट” ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर बिहार राज्य के दो दो बार मुख्यमंत्री रहते हुए कर्पूरी ठाकुर फार्मूला लागू करके देश में इतिहास रचने का कार्य किये। उन्होंने बताया कि कर्पूरी ठाकुर का विराट व्यक्तित्व एवं महान सामाजिक दर्शन किसी जाति दायरे से बहुत ऊपर था। उन्होंने गरीब समाज के दबे, कुचले, शोषित व पीड़ित जनता के लिए आजीवन संघर्ष किया। कर्पूरी ठाकुर जी का जीवन सादगी, ईमानदारी, त्याग और साफगोई की खुली किताब रहा है। उन्होंने देश के राष्ट्रपति से कर्पूरी जी को भारत रत्न देने की मांग की जिलाध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा है कि कर्पूरी ठाकुर जी ने पूरे देश में नाई समाज का गौरव बढ़ाया। नाई समाज सहित अन्य लोगों को उनके आदर्शो से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है जिला संरक्षक छोटू सलमानी ने कहा कि नाई समाज/सलमानी समाज के नौजवानों में कर्पूरी ठाकुर जी के बताये गए रास्ते पर चलने की ललक पैदा करना होगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव तारिक सलमानी, तहसील अध्यक्ष ओंकारनाथ शर्मा, दुर्गा प्रसाद शर्मा, सोनू शर्मा, मोनू शर्मा, डॉ० रमेश शर्मा, संतोष शर्मा, चंद्रभान शर्मा, आलोक शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, सुबहान सलमानी, सोनू सलमानी, बसीर सलमानी, सफीक सलमानी, धीरज शर्मा, सुनील दीनदयाल शर्मा, प्रमोद शर्मा, प्रदीप शर्मा, श्रवण शर्मा, पप्पू शर्मा, दीपेश शर्मा, छांगुर शर्मा, रामकेश शर्मा, शर्मा,सुधिराम शर्मा,देवी प्रसाद शर्मा, सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest article