9.1 C
Munich
Sunday, April 2, 2023

जैविक खेती से ही स्वास्थ्य व पर्यावरण होगा सुरक्षित- डॉ आनंद प्रकाश

Must read

पिंडरा/संसद वाणी
पिंडरा विकास खण्ड के ग्राम सभा लोकापुर मे सोमवार को नमामि गंगे योजना के तहत कृषि विभाग के द्वारा जैविक किसान मेले का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ो महिला व पुरूष किसानों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता व कृषि वैज्ञानिक आनंद प्रकाश ने कहाकि हम गोवंश पर आधारित खेती कर हम अपने स्वास्थ्य व जीवन को बेहतर कर आर्थिक रूप से मजबूत होने के साथ पर्यावरण को शुद्ध बना सकते हैं। जैविक खेती के प्रयोग से कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने जैविक खेती से होने वाले फायदे और रासायनिक खेती से होने वाले दुष्प्रभाव के बाबत विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह वीरू ने दीपप्रज्वलन कर किया। इन्होंने उपस्थित किसानों ने जैविक खेती को अपनाने की अपील की। इस दौरान फोस्टर सर्टीफिकेसन्स प्रा0 लि0 के प्रवन्धक जितेंद्र महाजन, तेजबहादुर गुप्ता, वीरेंद्र सरोज, धर्मेंद्र सिंह समेत अनेक किसान उपस्थित रहे।
इस दौरान किसानों को जैविक खेती करने के तरीके को भी बताया गया।

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest article