पिंडरा/संसद वाणी
क्षेत्र में गोरक्षक व गोसेवक के नाम से प्रसिद्ध सुल्तान अहमद ने कोहरे के चलते दुर्घटना का शिकार हो रही गो माताओ के रक्षा के लिए एक नया तरीका निकाला और उनके गले मे रिफ्लेक्टर बेल्ट बांधा। जिससे उनके जीवन को बचाया जा सके।
बताते चलें कि क्षेत्र में कही गोवंशों के घायल होने की सूचना मिलते ही उसके उपचार के लिए जुट जाते है। इसके लिए उन्हें चिकित्सक से लेकर शिक्षक व समाजसेवी मदद करते है। उसी क्रम में समाजसेवी लोगों के मदद से क्षेत्र के सड़क पर घूमने वाले गोवंशों के लिए रिफ्लेक्टर लगाने का काम शुरू किया। जिससे दूर से ही वाहनों को गोवंश उन्हें दिखाई दे दे। पहले ही दिन आधा दर्जन गोवंशों को रेड रिफ्लेक्टर लगाया। जिससे उन्हें सड़क दुर्घटनाओं से बचाया जा सके। इन्ही सेवा के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा उन्हें कई बार सम्मानित भी किया गया है।
सुल्तान अहमद मुस्लिम समुदाय से होने के बावजूद बड़े मनोभाव से गोवंशों की सेवा करना उनका नितप्रतिदिन का कार्य हो गया। इसके लिए क्षेत्र के लोग उनके मोबाइल पर फोन कर बुलाते भी है।
गोसेवक ने गोरक्षा का उठाया बीड़ा, लगाया रिफ्लेक्टर

- Advertisement -