वाराणसी/संसद वाणी
जनपद मे फसल अवशेष प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए उप कृषि निदेशक अखिलेश कुमार सिंह को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित “किसान सम्मान दिवस” कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक को सम्मानित किया गया।
फसल अवशेष प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदेश के कृषि मंत्री द्वारा उप कृषि निदेशक को सम्मानित किये जाने पर जनपद के संयुक्त कृषि निदेशक डा.आशुतोष मिश्र,जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य,भूमि संरक्षण अधिकारी अमित कुमार मिश्र,जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार राय सहित जनपद के सभी एडीओ कृषि, खण्ड तकनीकी प्रबंधक देवमणि त्रिपाठी,स्वामी शरण कुशवाहा,पंकज श्रीवास्तव,संजय श्रीवास्तव सहित सभी कर्मचारियों ने बधाई व शुभकामानाएं दी हैं।
फसल अवशेष प्रबंधन हेतु उप कृषि निदेशक को मिला सम्मान

- Advertisement -