12 C
Munich
Wednesday, March 29, 2023

सनातन अधिवेशन हरिद्वार में ब्रह्मराष्ट्र एकम करेगा भारत को महाशक्ति और हिन्दू राष्ट्र बनाने के अपील

Must read

वाराणसी/संसद वाणी

आज हरिद्वार प्रेस वार्ता में ब्रह्मराष्ट्र एकम द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम पूज्य महाराज भूमा पीठाधीश्वर अनंत श्री विभूषित स्वामी अच्युतानंद जी के पावन सानिध्य में अद्धभुत मंदिर हरीपुर कलां के सभागार में होने वाले राष्ट्रीय सनातन अधिवेशन की सम्पूर्ण जानकारी संस्था के संस्थापक और कार्यक्रम आयोजक डॉ सचिन सनातनी जी ने बताया की यें अधिवेशन 12 फ़रवरी सुबह 10 बजे से पहले सत्र में मुख्य वक्ताओं द्वारा पांच विषयों के बिन्दुओ पर जैसे शिक्षा उन्नयन में सुधार, युवाओं में नशा प्रवृति को रोकना, पाश्चात्य संस्कृति की बोलचाल भाषा को रोकना, ब्रिटिश न्यायिक प्रणाली के अनुपालन को भारतीय संस्कृति के अनुसार लाना और भारत को हिन्दू महाशक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के महाभियान आदि पर चर्चा होगी। वहीँ द्वितीय सत्र 4 बजे से 8 बजे तक में काशी के प्रख्यात भजन सम्राट डॉ अमलेश शुक्ल की प्रस्तुति होंगी साथ ही साथ उत्तराखंड के संस्कृति पर आधारित शास्त्रीय नृत्य व संगीत का आयोजन किया जायेगा। डॉ सचिन सनातनी जी ने यें भी बताया की जिस प्रकार हमारे सनातन धर्म पर आज के परिवेश में कटाक्ष किया जा रहा जिसका अस्तित्व सदियों पुराना है और जिसका हज़ारो वैज्ञानिक प्रमाण विधमान है उसके बावजूद अपने सनातन धर्म के प्रति मानसिक विकार से ग्रसित लोग अनाप शनाप बाते करते है जो की निंदनीय और अशोभनीय है। इन्ही सब सकारात्मक विचारों के साथ यह धर्म सम्मलेन किया जा रहा जो की पिछला अधिवेशन श्रृंगेरी मठ में आयोजित हुआ था। ब्रह्मराष्ट्र एकम वासुदेव कुटुंबकम के भाव से कार्य कर रही है जो इस धरती पर सभी मानव एक परिवार की तरह है और सभी के कल्याण की बात भारत सदियों से करता आ रहा है और सनातन पुरातन धर्म का पालन आज भी हम लोग निर्वाहन करते चले आ रहें है और यें अब भारतीय युवाओं को सुसंस्कृत करने के लिए प्रेरित करेगी। प्रेस वार्ता में संगठन के प्रमुख न्यास सतीश चंद्र मिश्र, रविंद्र नाथ मिश्र, भूमा से राजेंद्र शर्माजी, पावन जी, उपेंद्र नाथ, संतोष कश्यप, अखिलेश रावत, दीन दयाल मिश्र, अभिषेक शुक्ल, बलराम मिश्र आदि लोग मौजूद रहें।

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest article