23.1 C
Munich
Wednesday, May 31, 2023

भाजपा की सरकार ने सभी वर्ग का विकास किया– दिलीप सोनकर

Must read

पृथ्वीराज जनशक्ति पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन।

पिंडरा/संसद वाणी

पृथ्वीराज जनशक्ति पार्टी का विस् स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को सहमलपुर में सप्पन्न हुआ। जिसमें सैकड़ो महिला व पुरुष कार्यकर्ता जोश में दिखे।
कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राजमंत्री दिलीप सोनकर ने कहाकि भाजपा जनहित के कार्यो को करने में कत्तई राजनीति नही करती। भाजपा ने सभी वर्ग के विकास कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर किया। पृथ्वीराज जनशक्ति पार्टी को भाजपा द्वारा मान सम्मान, हक और अधिकार मिलेगा। सम्मेलन में जुटी भीड़ ने अपनी ताकत का एहसास करा दिया है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पृथ्वीराज जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान ने कहा कि पृथ्वीराज जनशक्ति पार्टी का साथ मिला तो भारतीय जनता पार्टी 2024 में देश में प्रचंड बहुमत की बनेगी। उन्होंने भाजपा के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने की बात कही। संचालन राधिका सिंह ने किया।
सम्मेलन को रमाशंकर चौहान, नंदा पटेल, रणवीर चौहान, रामचंद्र चौहान, किशोर विश्वकर्मा, रामधारी राजभर , अनीता व गीता जायसवाल, चंद्रिका जायसवाल व किशोर विश्वकर्मा सहित अनेक नेताओ ने सम्बोधित किया।

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest article