आजमगढ़/संसद वाणी
संवाददाता:-राकेश वर्मा
भारतीय किसान संघ आर्यमगढ़ गोरक्ष प्रांत उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष संजय कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को नामित ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार कृषि के विकास के लिए प्रयासरत है। भारतीय किसान संघ ने किसानों को लागत के अनुसार लाभकारी मूल्य मिलने,किसान सम्मान निधि बढ़ाने,कृषि से संबंधित सामग्री को जीएसटी से मुक्त करने, जी एम सरसों पर रोक लगाने के संबंध में दिल्ली में 19 दिसंबर 2022 को लाखों की संख्या में एकत्रित होकर मांग किया है लेकिन किसानों को अब तक निराशा मिली है। आगे कहा कि CM जीएसटी काउंसिल के सदस्य हैं। किसानों की वर्तमान स्थिति से पूर्ण रूप से अवगत है। कृषि की लागत बढ़ने से किसान की खेती अलाभकारी हो गई है। देश व प्रदेश के विकास के लिए किसान का विकास आवश्यक है। खेती में उपयोग होने वाले यंत्र खाद बीज कीटनाशक आदि के मूल्य में वृद्धि होने से किसान परेशान हैं। जीएसटी के समाप्ति से किसान की लागत कम होगी। अतः भारतीय किसान संघ कृषि आदान को जीएसटी मुक्त करने की मांग करता है। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
