
चोलापुर मे कृषक समूहों को जैविक खेती का प्रशिक्षण।
दानगंज/वाराणसी/संसद वाणी
नमामि गंगे योजनान्तर्गत सोमवार को क्षेत्र के सुआरी व बंतरी गाँव के पंचायत भवन पर कृषि विभग की ओर से जैविक खेती पर आधारित कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजित किया गया।जनपद के उप कृषि निदेशक अखिलेश कुमार सिंह के आदेशानुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कृषि विभाग व ईश एग्रीटेक के संयुक्त तत्वावधान मे आयोजित किया गया।
बतौर मास्टर ट्रेनर देवमणि त्रिपाठी ने किसानों को जीवामृत,बीजामृत,दशपर्णी अर्क के बनाने का सजीव प्रदर्शन किसानों के बीच किया।नमामि गंगे योजना के प्रोजेक्ट हेड स्वामी शरण कुशवाहा ने किसानों को अग्निआस्त्र व ब्रह्मास्त्र द्वारा फसल सुरक्षा करने के उपाय बताए।उन्होंने दशपर्णी अर्क बनाने की विधि को बताते हुए फसल सुरक्षा के लिए रसायनिक कीटनाशको के स्थान पर जैविक कीटनाशकों के प्रयोग करने की सलाह दी।एडीओ कृषि शिवदास ने किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।
इस दौरान साधो यादव,राजदेव राजभर,रंजना,शशिकला,विजेंद्र सिंह जंगा,संदीप प्रजापति,किशन गुप्ता,अभिषेक पाण्डेय मिडिया प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।