
हाफिज जावेद खान भारतीय अवाम अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत।
वाराणसी/संसद वाणी
सुभाषवादी विचारधारा पर चलने वाली भारतीय अवाम पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सुभाषवादी नेता एवं मुस्लिम धर्मगुरू हाफिज जावेद खान को पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। जावेद खान 20 वर्षों से मानवीय सेवा के कार्य में लगे हुये हैं। मुस्लिम समाज में खासा प्रभाव रखने वाले जावेद खान बचपन से ही नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को अपना आदर्श मानते हैं एवं हिन्दू–मुस्लिम एकता के बड़े पैरोकार हैं। हाफिज जावेद खान के प्रदेश अध्यक्ष बनने से उत्तर प्रदेश के मुसलमानों को सम्मानजनक राजनीतिक दिशा मिलेगी। जावेद खान उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद के मुसलमानों, सिक्खों, जैनियों, पारसियों, इसाईयों एवं अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की आवाज बुलन्द करेंगे एवं उनके राजनैतिक सशक्तिकरण के लिये कार्य करेंगे। भारतीय अवाम पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीदी नजमा परवीन ने हाफिज जावेद खान को मनोनयन पत्र सौंपा। मनोनीत होने के बाद हाफिज जावेद खान ने लमही स्थित विश्व के पहले सुभाष मंदिर पहुंचकर नेताजी सुभाष को सलामी दी। हाफिज जावेद खान के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश जी, राष्ट्रीय महासचिव कुँअर मुहम्मद नसीम रजा खां, राष्ट्रीय सचिव पप्पू मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष ओ०पी० सिंह, प्रदेश महासचिव अजय कुमार सिंह एवं वाराणसी के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय ने बधाई दी है।