
ओम प्रकाश पाण्डेय भारतीय अवाम पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोनीत।
मनोनयन के बाद सुभाष मंदिर पहुंचकर किया दर्शन–पूजन
वाराणसी/संसद वाणी
सुभाषवादी विचारधारा पर चलने वाली भारतीय अवाम पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सुभाषवादी नेता ओम प्रकाश पाण्डेय को वाराणसी जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। ओम प्रकाश पाण्डेय लम्बे अर्से से परम पावन नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की विचारधारा को प्रसारित करने का काम गांव–गांव में कर रहे हैं। रामपंथ में दीक्षित ओम प्रकाश पाण्डेय दलित समुदाय को भगवान राम से जोड़ने और उनको अयोध्या, काशी दर्शन कराने की योजना पर कार्य कर रहे हैं एवं मुस्लिम युवाओं को सुभाषवादी विचारधारा से जोड़ने का भी काम कर रहे हैं। भारतीय अवाम पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीदी नजमा परवीन ने ओम प्रकाश पाण्डेय को मनोनयन पत्र सौंपा। मनोनीत होने के बाद जिलाध्यक्ष ने लमही स्थित विश्व के पहले सुभाष मंदिर पहुंचकर नेताजी सुभाष का दर्शन–पूजन किया एवं पवित्र नेताजी सुभाष की प्रतिमा को सलामी दी। ओम प्रकाश पाण्डेय के जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश जी, राष्ट्रीय महासचिव कुँअर मुहम्मद नसीम रजा खां, राष्ट्रीय सचिव पप्पू मिश्रा, प्रदेश महासचिव अजय सिंह, आरती सरोज, लेबर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव दुबे ने बधाई दी है।
