
समिति बूढ़नपुर की सामान्य निकाय की वार्षिक बैठक।
आजमगढ़/संसद वाणी
समिति बूढ़नपुर की सामान्य निकाय की वार्षिक बैठक ब्लाक कोयलसा के सभागार में दिनांक 12 जुलाई 2022 को जिला गन्ना अधिकारी/प्रशासक गन्ना विकास समिति लि0 बूढ़नपुर अशर्फी लाल की अध्यक्षता में की गयी, जिसमें प्रमुख रूप से समिति उपबिधि 35 के अनुसार 100 सदस्यों पर एक प्रतिनिधि का प्रस्ताव, यू.जी.सी. कोड जनरेशन में आये हुए मजरों के एकीकरण का प्रस्ताव, राजस्व ग्रामों के आधार पर कार्य क्षेत्र का निर्धारण सम्बन्धित प्रस्ताव, उपबिधि 43 (13) में संशोधन सम्बन्धित प्रस्ताव के साथ समिति बूढ़नपुर सचिव द्वारा पिछले वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। इस वर्ष 2022-23 के बजट की स्वीकृत हेतु सामान्य निकाय की बैठक में सर्वसम्मति से उपस्थित डेलीगेट सदस्यों द्वारा सहमति प्रदान की गयी। साथ ही साथ समिति बूढनपुर में गन्ना विकास के सम्बन्ध में भी विस्तृत चर्चा की गयी। जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल द्वारा किसानों को अस्वस्थ किया गया कि जो भी समस्याएं कृषकों की होगी, उसे त्वरित रूप से निस्तारित किया जायेगा। सामान्य निकाय की बैठक में प्रमुख रूप से ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सठियांव अशोक कुमार, मुख्य गन्ना अधिकारी चीनी मिल सठियांव त्रिलोकी सिंह, सचिव बूढनपुर अनिल कुमार अवस्थी, डेलीगेट सदस्य पूर्व अध्यक्ष समिति बूढनपुर के राधेश्याम यादव, पूर्व उपाध्यक्ष जय प्रकाश यादव, सदस्य इन्द्रजीत तिवारी, भाजपा उपाध्यक्ष आजमगढ़ उपस्थित रहे।