
जनता के बीच जाए कार्यकर्ता- तूफानी सरोज
पिंडरा/संसद वाणी
पूर्व सांसद व केराकत के सपा विधायक तूफानी सरोज ने कहाकि कार्यकर्ता जनता के बीच जाय और भाजपा के गलत नीतियों, महगाई और बेरोजगारी को उनके बीच रखे।
उक्त बातें पिंडरा स्थित सामुदायिक भवन में आगामी लोकसभा चुनाव के तहत आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहाकि भाजपा ने देश को आर्थिक रूप से कमजोर किया है। जनता पर महगाई की ऐसा बोझ डाल दिया है कि वह उससे ऊबर नही पा रहा है। शासन लोलुप्त भाजपा ऐनकेन प्रकार से सत्ता में रहने के लिए किसी भी स्तर पर उतर जा रही है। महाराष्ट्र इसका ज्वलन्त उदाहरण है। उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहाकि आप जनता के बीच जाए और उनके वादे को उनके बीच रख उनसे संवाद करे।
बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कमलेश पटेल, जिला पंचायत सदस्य सिकंदर मिश्रा ,फूलचंद्र यादव ,रविंद्र यादव गुड्डु ,संजय राजभर ,गुड्डु राजभर, बंशलाल पटेल, जयश्री यादव, इलियाश खान, राकेश सरोज,सुनील त्यागी, रहीम सेख,शहज़ाद सेख विनोद भास्कर ,राजू पटेल, अनिल पटेल सहित दर्जनो सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।