
पुलिस अभिरक्षा से असलहा तस्कर चकमा देकर फरार, गिरफ्तारी के लिए दे रही दबिश।
आजमगढ़/संसद वाणी
जनपद आजमगढ़ में पुलिस की लापरवाही के कारण कोर्ट में पेशी के दौरान एक असलहा तस्कर फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस महकमे में हडकंप मच गया। पुलिस लगातार असलहा तस्कर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक वह पुलिस की पकड़ से दूर है।
आजमगढ़ जिले की देवगांव कोतवाली पुलिस ने आज सुबह एक असलहा तस्कर रवि को गिरफ्तार किया था। जिसे कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया, इसी दौरान कोर्ट परिसर में पुलिस को चकमा देकर असलहा तस्कर फरार हो गया। असलहा तस्कर के फरार होने पर पुलिस महकमे में हडंकप मच गया।। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी तो आनन-फानन में पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान के साथ पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश देना शुरू किया, लेकिन देर शाम तक असलहा तस्कर का कोई सुराग नहीं मिला। असलहा तस्कर रवि देवगांव कोतवाली के मसीरपुर बाजार का रहने वाला उस पर लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज होना बताया गया। एसपी सिटी ने बताया कि देवगांव कोतवाली पुलिस ने मसीपुर के रहने वाले एक अपराधी को आज असलहा के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस उसे एसीजेएम कोर्ट में रिमांड के लिए पेश किया। इसी दौरान वह चकमा देकर फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही है। इस सम्बन्ध में दोषी कर्मचारियों के खिलाफ जांच की जा रही है और जांचोपरान्त कार्रवाई की जायेगी।
