
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, निरहुआ के लिए मांग रहे वोट, कांग्रेस, सपा व बसपा पर जनता को गुमराह करने का लगाया आरोप
Advertisement
Advertisement
आजमगढ़/संसद वाणी
आज़मगढ़ का लोकसभा उपचुनाव पूरे परवान पर है। भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है और जनता के बीच भाजपा के छोटे बड़े नेता डटे हुए है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कई जन सभाएं कर रहे हैं और बहुतों को भाजपा भी जॉइन करवाया।
भाजपा प्रत्याशी भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ के पक्ष में नेता अभिनेता, अभिनेत्री पूरी जान लगाए हुए है। निरहुआ के समर्थन में आये स्वतंत्र देव सिंह ने अपनी सरकार की उपलब्धियों के साथ साथ विपक्ष की नाकामियों को जनता के बीच रक्खा। उनका कहना है कांग्रेस, सपा, बसपा ने देश को गुमराह किया है । मोदी-योगी ने बहुत विकास का कार्य किया है वहीं यहाँ के सांसद अखिलेश ने कुछ भी आज़मगढ़ के लिए नहीं किया।
Advertisement