
प्रतिष्ठित व्यवसाई के शव यात्रा में शामिल हुए गणमान्य शोक में बंद रहा पिंडरा बाजार।
पिंडरा/संसद वाणी
पिंडरा के प्रतिष्ठित ब्यवसाई व पिंडरा व्यापार मंडल के संरक्षक रहे 82 वर्षीय जवाहर लाल गुप्ता के निधन पर व्यापारियों में शोक की लहर दिखी। शोक में पिंडरा बाजार बंद भी रहा। सुबह 8 बजे उनके निवास स्थान पर निधन होने की सूचना ब्यापारियों व ग्रामीणों को मिलते ही उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। उनके पुत्र व पूर्व जिलापंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामू गुप्ता ने बताया कि बीमारी के चलते सुबह 8 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी शव यात्रा में पूर्व विधायक अजय राय, डॉ राकेश सिंह, प्रभात सिंह मिंटू, दीपक सिंह, भूमि विकास बैक पिंडरा के चेयरमैन अवधेश सिंह गोलू, बसपा जिलाध्यक्ष नवीन भारती, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाशचन्द, उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल, डॉ अवधेश त्रिपाठी व शम्भू जायसवाल के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग व विभिन्न राजनैतिक दलों के नेतागण शवयात्रा में शामिल हुए।